रायपुर

मेरी माटी मेरी देश: अमृत वाटिका का निर्माण कर किया वृक्षारोपण
07-Aug-2023 3:33 PM
मेरी माटी मेरी देश: अमृत वाटिका का निर्माण कर किया वृक्षारोपण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अभनपुर, 7 अगस्त। आजादी के अमृत काल के 75 वर्ष के अवसर पर नेताजी सुभाष महाविद्यालय बेलभाठा द्वारा ग्राम पंचायत गिरोला (अभनपुर) में रा.से.यो. इकाई द्वारा मेरी माटी मेरी देश के अंतर्गत मिट्टी और पानी का संरक्षण कर 90 वृक्षों का अमृत वाटिका निर्माण कर वृक्षारोपन कार्य किया गया। जिसमें महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा महाविद्यालय से रैली निकाला गया एवं वृक्षारोपण के प्रति लोगों में जागरूकता के लिए प्रेरित भी किया गया।

इस कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य पर्यावरण को संरक्षित कर पर्यावरण के महत्व को बताना था। इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सरपंच गोपाल साहू द्वारा वृक्षारोपण कर मिट्टी और पानी के संरक्षण पर अपना उद्बोधन दिया। शासकीय पूर्व माध्य. विद्यालय के शिक्षक गण एवं ग्राम्यजन भी उपस्थित थे। उक्त जानकारी रा.से.यो. के कार्यवाहक कार्यक्रम प्रभारी मेघराज तारक ने दिया ।


अन्य पोस्ट