रायपुर

हितग्राही कार्ड पोस्टर का विमोचन
07-Aug-2023 3:32 PM
हितग्राही कार्ड पोस्टर का विमोचन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अभनपुर, 7 अगस्त। अभनपुर विधानसभा युवा कांग्रेस द्वारा आयोजित भूपेश है तो भरोसा है कैपेंन का सद्भावाना कुटी अभनपुर में हितग्राही कार्ड पोस्टर का विमोचन युवा साथियों के साथ विधायक धनेद्र साहू के हाथो विमोचन किया गया।

जयवर्धन बघेल अध्यक्ष युवा कांग्रेस ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार कि महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं व भाजपा  की विफलता को हम सभी युवा साथियों के साथ डोर टू डोर अभनपुर विधानसभा के प्रत्येक बूथ के एक एक घर तक एवं अभनपुर क्षेत्र के कोने कोने तक पहुंचेंगे।

उक्त कार्यक्रम मे युवा कांग्रेस अभनपुर विधानसभा अध्यक्ष जयवर्धन बघेल, बलविंदर गांधी, सपन पांडे, रिजवान भाटी, किशन साहू,,असलम खान, राकेश बघेल,प्रमोद मण्डल,राज शर्मा,आशीष गुप्ता,मुहमुद खान, निखिल गिलहरे, शैलेन्द्र यादव, कमलेश बघेल, अजय साहू, अनुराग बघेल, आदि लोग शामिल रहे ।


अन्य पोस्ट