रायपुर
27वें श्री नवकार दरबार का हुआ भव्य आगाज
06-Aug-2023 10:29 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 6 अगस्त। मनोहरमय चातुर्मास समिति के अध्यक्ष सुशील कोचर और महासचिव नवीन भंसाली ने बताया कि एमजी रोड स्थित जैन दादाबाड़ी में रविवार को परम पूज्य साध्वी शुभंकरा श्रीजी म.सा. आदि ठाणा 4 की पावन निश्रा में आज 27वें श्री नवकार दरबार का भव्य आगाज हुआ। दरबार की भव्य सजावट देखते ही बन रही थी। दरबार के पावनकारी प्रथम दिवस रविवार को कालसर्प दोष निवारण एवं नवग्रह दोष निवारण की पूजा हुई। दरबार में विशिष्ट विधि से श्रावक-श्राविकाओं ने पूजा-अनुष्ठान किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


