रायपुर

इंस्ट्यिूट ऑफ सीए को नया रायपुर में पांच एकड़ जमीन
06-Aug-2023 9:14 PM
इंस्ट्यिूट ऑफ सीए को नया रायपुर में पांच एकड़ जमीन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 6 अगस्त। सीएम भूपेश बघेल ने नवा रायपुर में कॉमर्स स्ट्रीम के छात्रों के लिए ‘वर्ल्ड क्लास सेंटर ऑफ एक्सीलेंस‘ की स्थापना के लिए ‘द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया‘ को पांच एकड़ जमीन देने की घोषणा की है। सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना आईसीएआई द्वारा की जाएगी। मुख्यमंत्री ने आज दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आईसीएआई के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन ‘‘उत्कर्ष‘‘ के दूसरे दिन अधिवेशन को सम्बोधित करते हुए यह घोषणा की।

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के प्रथम एक्टिंग मुख्य न्यायाधीश  रमेश सूरजमल गर्ग ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कॉलेज और अच्छे इंस्टिट्यूटस की स्थापना की आवश्यकता पर जोर दिया। आईसीएआई के वाइस प्रेसीडेंट श्री रंजीत कुमार अग्रवाल ने कहा कि राज्य की इकॉनामी कैसे ग्रोथ करें, रिवेन्यू कलेक्शन कैसे बढ़े और नागरिकों को कैसे बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सके, इसके लिए चार्टर्ड एकाउंटेंट्स बेहतर योगदान दे सकते हैं। उन्होंने बताया कि संसद द्वारा 1949 में एक्ट पारित कर आईसीएआई की स्थापना की गई थी। 75 वर्षों में 1600 मेंबर के साथ प्रारंभ हुए आईसीएआई की मेंबरशिप बढक़र 4 लाख हो गई है। कार्यक्रम को एसएसईबी के चेयरमेन श्री मंगेश किनारे ने कहा कि सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बच्चों की स्किल बढ़ाने में योगदान देगा।  रायपुर ब्रांच के चेयरमेन रवि ग्वालानी, रायपुर ब्रांच सीआईसीएएसए की चेयरमेन सुश्री रश्मि भांग्ला ने भी संबोधित किया ।

नायब तहसीलदार भी अब राजपत्रित अधिकारी होंगे

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज घोषणा की कि तहसीलदार से डिप्टी कलेक्टर के प्रमोशन पद के लिए 50 फीसदी पद आरक्षित होंगे। इसी तरह से

नायब तहसीलदार भी अब राजपत्रित अधिकारी होंगे।मुख्यमंत्री  बघेल कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ के  राज्य स्तरीय सम्मेलन में यह घोषणाएँ की। सम्मेलनज्कृषि एवं प्रदेश के किसानों के विकास में राजस्व विभाग का योगदान  थीम पर आयोजित है।मुख्यमंत्री ने सम्मेलन में भुइंया के मितान स्मारिका का विमोचन किया।


अन्य पोस्ट