रायपुर

कांग्रेस ने नियुक्त किए तीन मीडिया समन्वयक
06-Aug-2023 9:13 PM
कांग्रेस ने नियुक्त किए तीन मीडिया समन्वयक

रायपुर, 6 अगस्त। छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए एआईसीसी ने अतुल लोंढे पाटिल और राधिका खेड़ा को मीडिया समन्वयक नियुक्त किया है।बिलासपुर में मीडिया सेंटर के लिए डॉ. पूजा त्रिपाठी उनकी मदद करेंगी। मीडिया संबंधी गतिविधियों के सुचारू संचालन के लिए दोनों सुशील आनंद शुक्ला और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के साथ समन्वय में काम करेंगे।


अन्य पोस्ट