रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 6 अगस्त। रविवार को राजधानी के चौक चौराहों, सडक़ों से काऊ कैचर की सहायता से विशेष टीमों ने सुबह अभियान चलाकर लगभग 50 से अधिक आवारा पशुओं को पकड़ा। इससे पहले बीती शाम,रात्रि में पेंशनबाड़ा, नवकार हॉस्पिटल, बाल गोपाल हॉस्पिटल, बूढ़ापारा में सडक़ पर 9 पशुओं को पकड़ा।
वहीं जोन 5 की टीम ने रात्रिकालीन अभियान चलाते हुए डीडी नगर रोहिणीपुरम सडक़ मार्ग से 10 आवारा मवेशियों को पकडकर काऊ कैचर वाहन से अटारी गौठान में ले जाकर छोड़ा. आज रविवार सुबह 6 बजे से दिन की पहली पाली में नगर निगम जोन 1 के तहत गंगा नगर भनपुरी सडक़ मार्ग से काऊ कैचर की सहायता से कर्मचारियों की विशेष टीम ने 11 आवारा पशुओं की धरपकड़ कर उन्हें अटारी गौठान में ले जाया गया।
इसी प्रकार निगम जोन 10 के वार्ड 56 के सडक़ मार्ग से दिन की पहली पाली में 11 आवारा पशुओं की धरपकड़ की गयी.इसी प्रकार आज दिन की पहली पाली में जोन 6 के संतोषी नगर, सिद्धार्थ चौक, पुलिस लाईन सडक़ मार्ग से सुबह दिन की पहली पाली में 8 आवारा पशुओं को धरपकड़ के बाद गौकुल नगर गौठान में भेजा गया. वहीं जोन 9 के लाभाण्डी चौक के पास 2 आवारा मवेशी, जोरा से सडक़ मार्ग पर सुबह 16 आवारा पशुओं की धरपकड़ की गयी. जोन 9 की टीम ने लाभाण्डी चौक के पास एक अस्वस्थ आवारा मवेशी को शासकीय पशु चिकित्साललय में पहुंचाया।


