रायपुर

कम बारिश वाले जिले घटे, सरगुजा में आधे भी नहीं बरसे बादल
05-Aug-2023 4:43 PM
कम बारिश वाले जिले घटे, सरगुजा में आधे भी नहीं बरसे बादल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 5 अगस्त। 
इस सप्ताह हुई बारिश से प्रदेश के रेन डेफिसिट वाले 11 जिले घटकर पांच रह गए हैं।  प्रदेश में मानसून के प्रवेश से लेकर आज तक सरगुजा जिला औसत से कम बारिश की श्रेणी में बना हुआ है।  जहां 5 अगस्त तक  औसत से 54फीसदी बारिश हो पाई है। इसके अलावा बलरामपुर, जांजगीर, जशपुर और कोंडागांव में 22-42 प्रतिशत  कम बारिश दर्ज की गई है। इसके उलट बीजापुर, सुकमा, राजनांदगांव रायपुर और मुंगेली में औसत से 21 -46त्न अधिक पानी गिर चुका है। अब तक  हुई बारिश से प्रदेश के सभी बड़े बांध भर चुके हैं ।

बहरहाल एक कम दबाव का क्षेत्र  उत्तर-पूर्व मध्य प्रदेश के ऊपर स्थित है तथा इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। मानसून द्रोणिका माध्य समुद्र तल पर भटिंडा,  जिंद, मेरठ, हरदोई, निम्न दाब के केंद्र, शांतिनिकेतन और मिजोरम पार करते हुए बांग्लादेश तक स्थित है । प्रदेश में कल दिनांक 6 अगस्त को अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात भी होने की संभावना है। 
 


अन्य पोस्ट