रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 5 अगस्त। लो कास्ट निजी एयरलाइन इंडिगो नेव17 वें वर्ष में प्रवेश किया। इन 16वर्षों में इंडिगो ने विमानन के क्षेत्र में रायपुर को एक नई पहचान दी है। और रायपुर पूरे भारत से जुड़ गया है। इंडिगो ने रायपुर से दिल्ली, मुंबई, कोलकत्ता, चेन्नई, बैंगलुरु, अहमदाबाद, हैदराबाद( सभी महानगर) के अतिरिक्त लखनऊ, प्रयागराज, भोपाल, इंदौर, भुबनेश्वर के लिए फ्लाइट उपलब्ध है।
आने वाले दिनों में रायपुर से जयपुर, राजकोट, पटना, राँची एवं शिरडी के लिए भी उड़ान प्रारंभ करने की तैयारी है। वर्तमान में इंडिगो के बेड़े में 315 से ज़्यादा एयरक्राफ़्ट है जो देश के 109 शहरों के लिये उड़ान भरते है, जिसमें से 30 अंतर्राष्ट्रीय शहरों के लिये उड़ान भरते है।रोज़ाना 1880 डिपार्चर हो रहे है। इनमें से 200 से ज़्यादा अंतर्राष्ट्रीय डिपार्चर है। निकट भविष्य में नैरोबी, बाकू, तबीलीसी, अलमाटी, जकार्ता और ताशकन्द के लिये भी उड़ान प्रारंभ होने की संभावना है ।
लो कास्ट एयरलाइन होने के बावजूद टर्किश एयरलाइन, कोंटस, केएलएम, एयर फ्ऱांस और वर्जिन अटलांटिक के साथ समझौता किया है, इनके जरिए यूरोप और अमेरिका तक यात्रा हो सकती है। इस वर्ष गांठ पर इंडिगो के छत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश के वरिष्ठ प्रबंधक विक्रांत देशमुख, छत्तीसगढ़ के सेल्स प्रबंधक अभिषेक शर्मा ने व्यास ट्रैवल्स परिवार ने केक काटा।