रायपुर

चाय,नाश्ते का ठेला लगाने को लेकर बीच सडक़ बेदम पिटाई, तीन पहुंचे थाने
05-Aug-2023 4:40 PM
चाय,नाश्ते का ठेला लगाने को लेकर बीच सडक़ बेदम पिटाई, तीन पहुंचे थाने

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 5 अगस्त।
राजधानी में सुबह शनिवार  एक युवक से बीच सडक़ में बेरहमी से मारपीट  हो गई। दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मेकाहारा अस्पताल के पास ठेला लगाने को लेकर दो युवकों ने मिलकर एक युवक की बेदम पिटाई कर दी। वहीं आसपास के लोग बीचबचाव करने भी आए, लेकिन बदमाशों ने पिटाई बंद नहीं की इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। यह मामला मौदहापारा थाना क्षेत्र का है।।घटना की सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और मारपीट करने वाले सभी लोगों को पकड़ कर थाने ले गई।

मेकाहारा अस्पताल के पास 2 युवकों ने मिलकर एक अन्य की पिटाई कर दी। यह घटना सुबह लगभग साढ़े 8 बजे की है। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची  डायल 112 की टीम चारों युवकों को पुलिस पकड़ कर थाने ले गई। बताया जा रहा है कि जीतू साहू और तरुण साहू ने शाकिर अली से मारपीट की है, इस मारपीट में उसके सिर में चोट आई है। वहीं पुलिस को पीडि़त के पास से बटनदार चाकू भी मिला है। यह विवाद ठेला लगाने को लेकर हुआ था । तरुण साहू और जीतू साहू फल और नाश्ते की दुकान लगाते हैं और पीडि़त साकिर अली चाय गुटके की। 

मौदहापारा थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि जीतू साहू और तरुण साहू ने पीड़ित जाकिर अली की पिटाई की है। जहां एक युवक पुनीत साहू बीच बचाव करते भी नजर आया।पीड़ित के पास बटनदार चाकू भी मिला है। 

इसलिए उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। ठेला लगाने को लेकर हुए  विवाद में जीतू साहू और तरुण साहू के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है।


अन्य पोस्ट