रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 5 अगस्त। मौदहापारा इलाके में रजबंधा मैदान पास रंजिश को चलते बाप -बेटे पर जान लेवा हमला करने वाले 2 फरार आरोपी गिरफ्तार। प्रकरण में पूर्व में 5 आरोपी एवं 2 नाबालिग कुल 7 को गिरफ्तार किया जा चुका है। उनके कब्जे से चाकू, तलवार को जब्त किया। आरोपी मोह. अशफाक एवं शेख अरबाज घटना के बाद से फरार थे।
सुल्ताना बेगम ने थाना मौदहापारा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह नवभारत प्रेस के पीछे रजबंधा तालाब पार अपने परिवार के साथ रहती है। 1 अगस्त की रात 10.15 बजे उसके ननद का लडक़ा जुनैद एवं मोहल्ले का लडक़ा अयान घर के बाहर रोड पर खड़े थे। इसी दौरान मौहल्ले का एक लडक़ा वहां आया और किसी बात को लेकर जुनैद के साथ मारपीट करने लगा। इसे देख आसिफ बीच बचाव करने के बाद दोनों वहां से चला गया। कुछ देर बाद वह लडक़ा अपनी मौसी पदमनी ऊर्फ गुलशन और बाबू, वाहिद, हीरा, असफाक एवं अन्य साथियों के साथ तलवार, चाकू, डण्डा, प्लास्टिक का बेत लेकर प्रार्थीया के घर के पास आकर आसिफ कहां है कह कर गाली गलौच करने लगे। इसी दौरान उनके द्वारा जान से मारने की नियत से आसिफ के साथ हाथ मुक्का से मारपीट करते हुए अपने पास रखे चाकू से आसिफ पर वार कर वहां से फरार हो गए।
पुलिस ने शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ धारा 147, 148, 149, 294, 307, 323, 427, 457, 506 कर नाबालिग सहित 7 लोगों को गिरफ्तार किया। मोह. अशफाक एवं शेख अरबाज मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पतासाजी कर दोनों को गिरफ्तार किया है।
.jpg)