रायपुर

खराब सडक़ों के चलते हर महीने रायपुर में औसतन 47 मौतें
05-Aug-2023 3:55 PM
खराब सडक़ों के चलते हर महीने रायपुर में औसतन 47 मौतें

जयस्तंभ चौक में प्रदर्शन करते भाजपा कार्यकर्ता

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 5 अगस्त।
शहर से लेकर गांवों तक जर्जर सडक़ों को लेकर भाजपा ने शनिवार को पूरे प्रदेश में प्रदर्शन किया। इससे पहले भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता केदार गुप्ता ने प्रदेश में सडक़ों की स्थिति को लेकर सरकार को घेरा। एकात्म परिसर में पत्रकारों से चर्चा मेंं उन्होंने कहा कि  सडक़ों में गड्डे हैं या गड्ढों में सडक़ यह चरितार्थ होती है प्रदेश भर की सडक़ों की हालात देखकर।सीएम ने निर्देश दिए थे कि सडक़ों के गड्डे भरे जाएं।लेकिन 8 माह बाद भी स्थिति जस की तस है।अब अधिकारी भी सीएम की बात को नहीं सुनते।

प्रदेश में छह माह में 3219 लोगों की मौत सडक़ दुर्घटना में हुई।हर महीने रायपुर में औसत 47 लोगों की मौत हो  रही है। 7401 सडक़ों में सेव 6852 सदा अमानक रहती।यानि राज्य की सडक़ें 93 प्रतिशत अमानक है। बीजेपी ने जल्द से जल्द सडक़ों को मरम्मत कराने की मांग की।

गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए सडक़ों को ठीक किया जाता है। सडक़ों को गुलाब की पंखुडय़िों से सजाया जाता है, क्योंकि गांधी परिवार को कही सडक़ों में हिचकोले न लग जाये। लेकिन छत्तीसगढ़ की जनता आये दिन सडक़ों में हिचकोले खाये उससे मुख्यमंत्री की कोई मतलब नहीं है। ये दिखता है छत्तीसगढ़ की जनता के प्रति मुख्यमंत्री कितने गंभीर है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में छत्तीसगढ़ का विकास तो हुआ नहीं है। लेकिन भूपेश सरकार ने अपने नेताओं का विकास जरूर किया है। इसलिए भिलाई नगर निगम ने राज्य सभा सांसद रंजीत रंजन के मद से कांग्रेस नेता के होटल को फायदा पहुंचाने के लिए 25 लाख रुपए की सीसी रोड बना दी है। 
मतलब साफ है लोगों को आने-जाने में मुश्किलों का सामना करना पड़े. लेकिन कांग्रेसियों को सुविधा पूरी मिलनी चाहिए। 

6 कांग्रेस नेताओं ने जनता के हित का पैसा अपने राजनैतिक एवं व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए उपयोग कर छत्तीसगढ़ के ग्रामीणों को बेहतर सडक़ से वंचित रखा है। इसका जीता जागता उदाहरण है कि कैबिनेट मंत्रियों के घर तक पहुंचने वाली सडक़ें चकाचक है, लेकिन आम जन तक पहुँचने वाली सडक़ें गड्डा और सिर्फ गड्डा

7. कांग्रेस के भ्रस्टाचार और लूट की पराकाष्ठा इस कदर है कि छत्तीसगढ़ की सीमेंट और कॉन्क्रीट से बनी 93 प्रतिशत सडक़ें अमानक हैं. 7401 सडक़ों के सैंपल में से 6852 सैंपल फेल हो गए, जो बताता है कि आम जन के लिए बनने वाले सडक़ों पर भी लूट का खेल खेलने में कांग्रेस ने कोई कसर नहीं छोड़ा।

8. भूपेश सरकार के भ्रष्टाचार के कारण छत्तीसगढ़ की जनता को सडक़ दुर्घटनाओं में अपनी जान गवानी पड़ रही है। पिछले 6 महीने में ही प्रदेशभर में सडक़ हादसों में 3219 मौते हुई है। ये दुर्घटनाएं नहीं बल्कि  कांग्रेस सरकार की लापरवाही से हो रही मौते है भूपेश को जवाब को देना होगा आखिर इन बेगुनाह लोगों को मौत के मुंह में क्यों धकेला?

9 रायपुर में हर महीने औसतन 47 लोग खराब सडक़ के कारण हादसों में अपनी जान गँवा रहे है। क्या सोए हुए पीडबल्यूडी मिनिस्टर इसके लिए अपना इस्तीफा देंगे?

10 छत्तीसगढ़ को लूट रही कांग्रेस सरकार को जनता ने आने वाले चुनाव में जवाब देने का मन बना लिया है और जो विकास 2018 से रुका हुआ है उसे पुन: स्थापित कर छत्तीसगढ़ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नए भारत के विकाश के नए संकल्प के साथ जुडऩे को अब तैयार है।

11. भूपेश सरकार ने छत्तीसगढ़ के विकास को गड्ढे में डालने का काम किया, अब आगामी चुनाव में जनता कांग्रेस को गर्त में डालेगी।
गौरतलब है की केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पिछले वर्ष  ही लगभग 10 हजार करोड़ केवल सडक़ो के लिए दिए थे पिछले दौरे में मोदी जी ने भी अलग अलग विकास कार्यों के लिए 7600 करोड़ की राशि दी। केवल 4 वर्षो में मोदी सरकार ने छत्तीसगढ़ को 2 लाख करोड़ से ज्यादा की राशि दी है लेकिन जनता के पास कुछ नहीं पहुंच रहा ।


अन्य पोस्ट