रायपुर
अंतागढ़- ताड़ोकी के बीच रेल सेवा 15 से संभव
05-Aug-2023 3:51 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 5 अगस्त। किमी, दर किमी या सफर तय करते हुए ट्रेन जगदलपुर की ओर बढ़ती जा रही है। अब तक दुर्ग से अंतागढ़ तक चल रही ट्रेन संभवत: 15 अगस्त से ताड़ोकी तक आने जाने लगेगी।
दपूमरे रायपुर रेल मंडल की दल्लीराजहरा-रावघाट रेल परियोजना में रेल लाईन विस्तार का काम अंतागढ़-तारोकी खंड में लगभग 18 किलो मीटर का कार्य पूरा हो चुका है। रेल संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) का संरक्षा निरीक्षण 11 अगस्त को है । इससे पहले 8 अगस्त को अंतागढ़- तारोकी खंड में लाइट इंजन से 120 किमी की गति से स्पीड ट्रायल किया जाएगा।
रेल प्रशासन ने स्थानीय निवासियों से अनुरोध है कि रेलवे ट्रैक पर स्वंय एवं मवेशियों को जाने से रोके,ताकि जन-धन एवं रेलवे संपत्ति का नुकसान न हो।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे