रायपुर

उत्साह का प्रदर्शन...
04-Aug-2023 7:07 PM
उत्साह का प्रदर्शन...

तस्वीर/‘छत्तीसगढ़’


सुप्रीम कोर्ट से संसद की सदस्यता को लेकर राहुल गांधी को मिली राहत को प्रदेश कांग्रेस के सभी नेता सत्य की जीत बता रहे हैं। फैसला आने के बाद पीसीसी मुख्यालय राजीव भवन में कांग्रेस के नेता कार्यकर्ताओं ने ढोल नंगाड़ों के साथ उत्साह प्रदर्शन किया। उनका नेतृत्व पीसीसी महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, एमआईसी सदस्य अजीत कुकरेजा, प्रवक्ता धनंजय ठाकुर, नितिन भंसाली, विकास बजाज समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे।  


अन्य पोस्ट