रायपुर
बीएससी नर्सिग की 7026 सीटें और पास 23 हजार से अधिक..!
04-Aug-2023 6:59 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 4 अगस्त। बीएससी नर्सिंग प्रवेश के लिए बीते वर्षों में जहां हजारों सीटें रिक्त रह जाती थीं वहीं सत्र 2023-24 के लिए होड़ लग गई है। व्यापमं द्वारा 24 जून को परीक्षा आयोजित कि गयी थी। 31 जुलाई को जारी नतीजों मे लगभग 23600 विद्यार्थी पात्र हो रहे हैं। हालाकि राज्य में बी.एस.सी. नर्सिग कि कुल 7026 सीटें ही हैं। विगत वर्ष बी.एस. सी. नर्सिंग में प्रवेश के लिए नीट परीक्षा के माध्ययम से प्रवेश होने की सूचना प्रकाशित हो गई थी।बीएससी नर्सिंग के 140 महाविद्यालय पूरे प्रदेश में विस्तृत रुप से विभिन्न नगरों व ग्रामीण अंचलों में संचालित हो रहें हैं, परंतु रायपुर शहर के भीतर मात्र 6-7 कॉलेज ही हैं, और इनमें प्रवेश के लिए छात्रों में होड़ मची हुई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


