रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 4 अगस्त। भाजपा के वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में गौठान घोटाले को लेकर सरकार कोवघोरा।विधानसभा के मानसून सत्र में आए जवाब के हवाले से पूर्व कृषि, पशुपालन मंत्री अग्रवाल ने कहा कि 1334 करोड़ गोठान में खर्च हुआ है। और प्रदेश में लावारिश गायों की संख्या मात्र 3380 है। यानी एक गाय के पीछे तीन चरवाहे है।एक गाय के पीछे करीब 40 लाख खर्च किया जा रहा है ।रोका छेक़ा अभियान पर कहा कि यह जानवरों को रोकने के लिए है या जानवरों के द्वारा मानव को रोकने के लिए है।कांग्रेस के नेता हर पल झूठ बोल रहे हैं।
बारिश में गौ माता सडक़ पर बैठी है उनको सहारा दीजिये। ईडी गोठान घोटाले की भी जांच करे। गोठान में केंद्र का दिया पैसा खर्च किया जा रहा है।गोठान के लिए राज्यसरकार ने अपने मद से कितना खर्च किया है बताए।मनरेगा के मजदूरों का पैसा इसी में खर्च कर दिया गया ।अगर सरकार में दम है तो हमारे कार्यकाल पर कार्यवाही करे। सरकार मर्दांगी दिखाए 10-20 भाजपा नेताओं को जेल में डाले।


