रायपुर

गैरेज से लेपटॉप चोरी कर भागा, पूर्व कर्मचारी गिरफ्तार
04-Aug-2023 2:27 PM
गैरेज से लेपटॉप चोरी कर  भागा, पूर्व कर्मचारी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 4 अगस्त।
गैरेज में हेलपर का काम करता था कान्हा साहू नौकरी छोडऩे के बाद उसी गैरेज में किया हाथ साफ आधी रात गैरेज में घुस कर टेबल  में रखा लेपटॉप और गल्ले से नगदी ले कर फरार हो गया। 

कुमार साहू ने थाना गंज में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका कुबेर ट्रांसपोर्ट के नाम से गैरेज तेलघानी नाका चौक होटल ग्रैण्ड राजपुताना के पीछे स्थित है।  जो रोज की तरह 17 जुलाई को रात 11 बजे अपने गैरेज को बंद कर अपने घर चला गया और दूसरे दिन सुबह गैरेज का ताला खोलकर देखा तो  काउंटर में रखा हुआ उसका एक नग लैपटॉप तथा गल्ले में रखा हुआ नगदी भी नहीं था। आसपास तलाश करने पर भी नहीं मिला। गैरेज के कर्मचारियों ने पूर्व में कार्य करने वाले कान्हा साहू द्वारा चोरी करने बताया। जिसपर गंज थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई । पुलिस ने शिकायत मिलने पर आरोपी के खिलाफ धारा 457, 380 का अपराध दर्ज किया। आसपास के लोगों से पूछताछ कर आरोपी की पतासाजी की गई। इसी दौरान मुखबीर से सूचना मिली की आरोपी कान्हा साहू को बिलासपुर होना पाया गया। जिसपर गंज पुलिस ने  कान्हा साहू की पतासाजी कर बिलासपुर से पकड़ा।  घटना के संबंध में पूछताछ करने पर उसने चोरी स्वीकार किया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी कान्हा साहू को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का लैपटॉप जप्त कर कार्रवाई की गई। 
 


अन्य पोस्ट