रायपुर
रायपुर, 4 अगस्त। बी. एस. सी नर्सिंग प्रवेश के लिए बीते वर्षों में जहां हजारों सीटें रिक्त रह जाती थीं वहीं सत्र 2023-24 के लिए होड़ लग गई है। व्यापमं द्वारा 24 जून को परीक्षा आयोजित कि गयी थी। 31 जुलाई को जारी नतीजों मे लगभग कुल 47201 विद्यार्थियों की सूची जारी हुई है। परीक्षा में कुल 65000 विद्यार्थियों ने आवेदन किये थे हालाकि 30 प्रतिशत विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। अभा नर्सिंग परिषद के प्रवेश नियमानुसार लगभग 23600 विद्यार्थी पात्र हो रहे हैं। हालाकि राज्य में बी.एस.सी. नर्सिग कि कुल 7026 सीटें ही हैं। विगत वर्ष बी.एस. सी. नर्सिंग में प्रवेश के लिए नीट परीक्षा के माध्ययम से प्रवेश होने की सूचना प्रकाशित हो गयी थी, जिस कारणवश बहुत सारे छात्र-छात्राएं प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित नहीं हो पाये।जिस कारण से प्रवेश नहीं ले पाये थे। बीएससी नर्सिंग के 140 महाविद्यालय पूरे प्रदेश में विस्तृत रुप से विभिन्न नगरों व ग्रामीण अंचलों में संचालित हो रहें हैं, परंतु रायपुर शहर के भीतर मात्र 6-7 कॉलेज ही हैं, और इनमें प्रवेश के लिए छात्रों में होड़ मची हुई है।


