रायपुर

सडक़ दुर्घटना में दो लोगों की मौत
03-Aug-2023 6:14 PM
सडक़ दुर्घटना में दो लोगों की मौत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 3 अगस्त। राजधानी में सडक़ दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। अज्ञात वाहन चालक ने रास्ता चलते अघेड़ और स्कूटी सवार युवक को  अपनी चपेट में ले लिया। वाहन की ठोकर से घायल का  इलाज के दौरान मौत हो गई। 

घटना सेजबहार इलाके की है। दतरेंगा जुलूम रोड पर पिकप वाहन सीजी 04 एनसी 3547 के चालक ने वाहन को तेज लापरवाही से चलाकर स्कूटी सीजी 04 एनएच 0281 के चालक को रास्ते मे जाते समय पिछे से ठोकर मार दी। पिकप की ठोकर से युवक घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान स्कूटी चालक कार्तिक रस्तोगी की मौत हो गई। पुलिस ने घटना की जांच कर अज्ञात पिकप वाहन चालक के  खिलाफ  धारा 304 ए का अपराध दर्ज किया है।

इधर तेलीबांधा इलाके में यूकों बैंक के पास जोरा रोड पर तेज रफ्तार वाहन ने राह चलते बुजूर्ग को ठोकर मार दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए डीकेएस अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चोट गंभीर होने की वजह इलाज के दौरान छूई खदान खैरागढ़ निवासी अंजोर दास मानिकपुरी की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ धारा 279, 337 और 304 ए का अपराध दर्ज किया है।


अन्य पोस्ट