रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 3 अगस्त। शहर कांग्रेस कमेटी, और महापौर एजाज ढेबर के संयुक्त प्रयास से रायपुर दक्षिण में प्रगति यात्रा अभियान शुरू हुआ। इस यात्रा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, शहर प्रभारी प्रतिमा चंद्राकर, रायपुर में कांग्रेस के तीनों विधायक विकास उपाध्याय, सत्यनारायण शर्मा, कुलदीप जुनेजा साथ ही निगम मंडल के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, राजेन्द्र तिवारी, सन्नी अग्रवाल, शहर कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश दुबे, अल्पसंख्यक विभाग अध्यक्ष महेंद्र छाबड़ा, प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा, सभी एमआईसी सदस्य और भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
महापौर ढेबर ने कहा कि, च्छत्तीसगढ़ सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने और रायपुर नगर निगम के कार्यों से जनता को अवगत कराने प्रगति यात्रा निकाली जा रही है। सीएम बघेल ने कहा रायपुर दक्षिण में भी इस बार कांग्रेस का विधायक बनेगा।
प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने भी कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारों का उद्घोष कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया। कांग्रेस पार्टी ने रायपुर प्रगति यात्रा के माध्यम से भाजपा के गढ़ को ध्वस्त कर रायपुर दक्षिण में अपना परचम फहराने की रणनीति तैयार की है, जिसकी अगुआई शहर कांग्रेस और महापौर एजाज ढेबर कर रहे हैं।