रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 3 अगस्त। आम आदमी पार्टी ने रायपुर दक्षिण में मुख्यमंत्री व महापौर की प्रगति यात्रा को दुर्गति यात्रा कहा है। विगत 15 वर्षों की भाजपा और 5 वर्षों से कांग्रेस की सरकार है लेकिन दक्षिण में स्मार्ट सिटी वालों ने पाइप लाइन डालने के लिए रामसागर पारा, पूरन दाल मिल गली में गड्ढे खोद डाले और पाइप लाइन डालने का काम चालू कर दिया गया है। फिर ठेका एजेंसी द्वारा काम अधूरा और सडक़ खुदा हुआ छोड़ दिया गया है। घरों का निस्तारी पानी निकासी की पाइप लाइने भी काट डाली है। घरों से बाहर नाली तक पानी की निकासी के लिए जो नालियां थीं वह तोड़ दी गई है। घरों में पीने के लिए पानी नहीं आ रहा है। क्योंकि पुराने निजी नल कनेक्शन खुदाई से कट गए हैं। निस्तार के लिए पानी नहीं है और घर का गंदा पानी बाहर नहीं जा रहा है।
आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष नंदन कुमार सिंह सचिव विजय कुमार झा वार्ड अध्यक्ष संतोष कुशवाहा सागर क्षीरसागर एकांत अग्रवाल नरेंद्र ठाकुर रेखा अग्रवाल एवं युवा विंग जिला अध्यक्ष वीरेंद्र पवार ने कल के कार्यक्रम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बताया है कि रायपुर दक्षिण मंदिरों एवं तालाबों का शहर है यही वास्तविक पुराना रायपुर है लेकिन स्मार्ट सिटी के भ्रष्टाचार तथा पुराने रायपुर की राज्य बनने के बाद उपेक्षा करते हुए सवाल आपके लिए नवा रायपुर में करोड़ों रुपए खर्च कर मुख्यमंत्री निवास मंत्रियों का निवास विधानसभा राज्यपाल निवास आदि में अरबों रुपए खर्च किया जा रहा है लेकिन छत्तीसगढ़ की मूल राजधानी व पुराना रायपुर पर कोई ध्यान नहीं दिया गया है।