रायपुर

पूर्व सांसद अजय माकन स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष
03-Aug-2023 2:39 PM
पूर्व सांसद अजय माकन स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 3 अगस्त।
अगले विधानसभा चुनाव में  कांग्रेस की टिकटके लिए  प्रत्याशियों को छांटने वाली स्क्रीनिंग समिति का गठन कर दिया है। समिति ,पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज के दिल्ली जाने के बाद घोषित की गई है। 

पूर्व सांसद अजय माकन स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष होंगे। अन्य सदस्यों में प्रभारी महासचिव कु.सैलजा, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष नीटा डिसूज़ा, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, सीएम भूपेश बघेल, डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव, के साथ दोनों प्रभारी सचिव को शामिल किया गया है ।

स्क्रीनिंग कमेटी हर सीट पर कुछ संभावित उम्मीदवारों के नाम तय करके पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति को भेजती है जहां उम्मीदवार के नाम पर अंतिम मुहर लगती है। 
चुनावी नजरिए से अब केवल चुनाव  अभियान समिति का गठन शेष है। स्क्रीनिंग समिति में डॉ. चरण दास  महंत को शामिल नहीं किए जाने से संकेत है कि उन्हें अभियान समिति की कमान दी जा सकती है ।


अन्य पोस्ट