रायपुर

हर जोन में सौ बड़े बकायादारों से कर वसूली में कड़ाई बरतेगा निगम
03-Aug-2023 2:37 PM
हर जोन में सौ बड़े बकायादारों से कर वसूली में कड़ाई बरतेगा निगम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 3 अगस्त।
निगम  आयुक्त  मयंक चतुर्वेदी ने साप्ताहिक समीक्षा बैठक की। इसमें  जोन कमिश्नरों को  प्राथमिकता के साथ सम्पतिकर ,अन्य  करों की वसूली का अभियान तेज करने कहा। उन्होने प्रत्येक जोन में 100 बड़े बकायादारों से बकाया राजस्व की वसूली में कड़ाई बरतने के निर्देश दिए। आयुक्त ने नगर निगम क्षेत्र के छूटे हुए भवनों के भवन स्वामियों को नोटिस देने कहा। समीक्षा के दौरान आयुक्त ने नगर में आवारा मवेशियों की धरपकड़ नियमित रूप से  काऊ कैचर टीमों से करने कहा। 

साथ ही  आवारा मवेशियों को छोडऩे के पूर्व उनके मालिकों से भारी जुर्माना लेकर और  दोबारा  मवेशी पकड़ाए जाने  कड़ी  कार्यवाही की चेतावनीके निर्देश सभी जोन कमिश्नरों को दिए।आयुक्त ने समस्त सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के रायपुर निगम क्षेत्र के रहवासी सभी पात्र पेंशनरों को नियत समय पर नियमित रूप से मासिक भुगतान  सुनिश्चित करने  समाज कल्याण विभाग के सम्बंधित प्रभारी अधिकारीसे कहा। 

इसी तरह से आयुक्त ने आयुष्मान कार्ड सम्बंधित एजेंसियों के माध्यम से तेजी के साथ आमजनों के लिए  दैनिक लक्ष्य के अनुसार बनवाने सभी 10 जोनों में  सतत मॉनिटरिंग करने सभी जोन कमिश्नरों को दिए। आयुक्त ने कहा कि आयुष्मान कार्ड  के सम्बन्ध में वे किसी भी तरह की लापरवाही अथवा हीला हवाला सहन नहीं करेंगे। 


अन्य पोस्ट