रायपुर
मौदहापारा में बलवा
02-Aug-2023 7:23 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 2 अगस्त। मौदहापारा के कबाडिय़ों के दो गुटों में कल आधी रात बाद बलवा हुआ। इसे दोनों गुटों में वर्चस्व की लड़ाई बताई गई है। एक गुट ने बाहर से गुर्गे बुलाए थे। रात मौदहापारा के रजबंधा इलाके में जमकर तलवार, चाकू, फरसे चले। कुछ के हाथ में पिस्टल भी थे, लेकिन उनका उपयोग नहीं हुआ। इस बलवे में दो गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों गुटों पर हथियार लेकर बलवा समेत कई संगीन धाराओं में अपराध दर्ज किया था। आज दिन में पुलिस ने 6 आरोपी को गिरफ्तार करने की जानकारी दी है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे