रायपुर

सीए का राष्ट्रीय अधिवेशन 5-6 को
02-Aug-2023 7:21 PM
सीए का राष्ट्रीय अधिवेशन 5-6 को

रायपुर, 2 अगस्त। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया कि रायपुर, भिलाई एवं बिलासपुर शाखा ने मिलकर स्टूडेंट्स नेशनल कॉफ्रेंस का आयोजन करने जा रही है। रायपुर शाखा के अध्यक्ष रवि ग्वालानी, स्टूडेंट्स विंग की अध्यक्ष रश्मि भांगला, सचिव विकास गोलछा ने बताया कि 5-6 अगस्त को रायपुर शहर के साइंस कॉलेज स्थित दिन दयाल उपाधाय्य ऑडिटोरियम में पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश से छात्र एकत्रित होंगे, जिसमें पेपर प्रेजेंटेशन देने पूरे देश भर से चयनित छात्र आएंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उपस्थित होंगे एवम छात्रों को संबोधित करेंगे। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिकेत तलाती, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रंजीत कुमार अग्रवाल भी कार्यक्रम में उपस्थित होंगे। कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि एवम मुख्य वक्ता के रूप में छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रथम एक्टिंग चीफ जस्टिस श्री रमेश गर्ग जी शिरकत करेंगे।


अन्य पोस्ट