रायपुर
निगम की सामान्य सभा 11 को पहले एक घंटे प्रश्नकाल
02-Aug-2023 6:19 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 2 अगस्त। नगर निगम की सामान्य सभा की बैठक 11 अगस्त को प्रात: 11 बजे निगम के मुख्यालय के सभागार में आहुत की गयी है। सभापति प्रमोद दुबे की अध्यक्षता में आहुत नगर निगम की सामान्य सभा की बैठक के प्रारम्भ में नियमानुसार निर्धारित एक घण्टे की अवधि में प्रश्नकाल की कार्यवाही होगी। सामान्य सभा के सचिव विनोद पाण्डेय ने बताया कि एमआईसी द्वारा बैठकों में लिये गये संकल्पों पर शासकीय नियमानुसार निर्धारित एजेंड़ों पर क्रमवार नियत एजेंडावार नियमानुसार चर्चा एवं विचार - विमर्श किया जायेगा। निगम की एमआईसी ने पिछले दिनों 27 प्रस्तावों को मंजूरी दी है जिन पर इस बैठक में चर्चा होगी। प्रमुख प्रस्तावों में 2 सौ करोड़ के म्यूनिसिपल बॉड शामिल हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे