रायपुर

अघरिया समाज को सीएम ने दिए 1 करोड़
01-Aug-2023 6:27 PM
अघरिया समाज को सीएम ने दिए 1 करोड़

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 1 अगस्त। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में अखिल भारतीय अघरिया समाज के प्रतिनिधि मण्डल के पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधि मण्डल ने मुलाकात के दौरान पैता में अघरिया समाज के सामाजिक भवन ‘‘श्रीकृष्ण धाम‘‘ के निर्माण हेतु मुख्यमंत्री श्री बघेल द्वारा विगत दिवस 01 करोड़ रूपए की सहयोग राशि प्रदाय करने की घोषणा पर उनका आभार जताया।

 इस मौके पर प्रतिनिधि मण्डल में महासमुन्द जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती उषा पटेल, लक्ष्मण पटेल, गेसमोती पटेल, संतकुमार पटेल, नेहरू लाल पटेल,  होरीलाल पटेल, अघरिया समाज के केन्द्रीय पर्यावरण  कमल पटेल,आदि शामिल थे।


अन्य पोस्ट