रायपुर

तडक़े पुलिस के धरपकड़ अभियान में 125 पुराने बदमाश, तस्कर पकड़ाए
01-Aug-2023 6:26 PM
तडक़े पुलिस के धरपकड़ अभियान में 125 पुराने बदमाश, तस्कर पकड़ाए

चुनाव से पहले अभियान तेज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 1 अगस्त। मंगलवार तडक़े शहर पुलिस ने अलग - अलग स्थानों में ताबड़तोड़ छापेमार कार्यवाही की।

इसमें  दौरान सवा सौ पुराने वारंटी, फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया ।  यह अभियान चुनावों को देखते हुए आगे भी जारी रहेगा।  इस कार्यवाही में रायपुर पुलिस के सभी एएसपी, डीएसपी,सीएसपी के साथ  थानेदार  अपने सिपाहियों के साथ निकले।अलग-अलग थाना क्षेत्रों में स्थित बीएसयूपी कॉलोनियों सहित रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैण्ड में की गई छापेमारी एवं चेकिंग कार्यवाही।

इस कार्रवाई में गुण्डा बदमाश, निगरानी बदमाश, संदिग्ध व्यक्ति, असमाजिक तत्वों, सहित अपराधों में संलिप्त 92 व्यक्तियो को पकड़ा। इनमें 13 आरोपियों से चाकू जप्त कर  आर्म्स एक्ट की कार्यवाही की। इस दौरान 4  से गांजा, 2 से प्रतिबंधित नशीली सिरप जप्त कर नारकोटिक्स एक्ट एवं 7 को अवैध रूप से शराब के साथ गिरफ्तार किया। इनमें 5 गिरफ्तारी वारंट, 3 स्थाई वारंट तामिल करने के साथ ही धारा 420 भादवि. के प्रकरण में फरार 1 आरोपी को भी किया गया गिरफ्तार।      बी.एस.यू.पी. कालोनियों में निवासरत व्यक्तियों व किरायेदारों का सत्यापन करने के साथ ही बाहर से आए बाहरी व्यक्तियों का भी सत्यापन किया।


अन्य पोस्ट