रायपुर

मतदाता सूची में कल से नाम जुड़ेंगे, जनजागरण के लिए वॉकेथान
01-Aug-2023 4:01 PM
मतदाता सूची में कल से नाम जुड़ेंगे, जनजागरण के  लिए वॉकेथान

रायपुर, 1 अगस्त। प्रदेश में मतदाता सूची के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का काम 2 अगस्त से शुरू हो रहा है। ज्यादा से ज्यादा लोगों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित करने  सीईए द्वारा राजधानी  में वॉकेथान का आयोजन किया जा रहा है। सीईए श्रीमती रीना  कंगाले ने शहर के युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगों, तृतीय लिंग समुदाय के लोगों, समाज सेवी संस्थाओं तथा शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों सहित सभी नागरिकों से इसमें भाग लेने की अपील की है। वॉकेथान 2 अगस्त को सवेरे सात बजे गांधी उद्यान चौक से शुरू होकर शहीद स्मारक भवन में समाप्त होगी।


अन्य पोस्ट