रायपुर

ब्राम्हण महिला समाज ने मनाया सावन महोत्सव
31-Jul-2023 4:47 PM
ब्राम्हण महिला समाज ने मनाया सावन महोत्सव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 31 जुलाई।
सरयुपारिय ब्राम्हण महिला समाज ने गत दिवस  सावन महोत्सव का आयोजन किया। महिला मंडल के सक्रिय सदस्यों ने विभिन्न खेलकूद के साथ ही आकर्षक कार्यक्रम भी किए। सभी विजेताओं को पुरस्कार दिए गए,सावन क्विंन का प्रथम पुरस्कार श्रीमती सीमा पांडे को दिया गया।  इस अवसर पर समाज के 25 प्रतिभाशालीबच्चोंका,जिन्होंने 10वीं12वीं के बोर्ड परीक्षा में 80त्नसे ज्यादा अंक प्राप्त किये है, उन्हें सम्मानित किया गया। साथ ही वाटर कूलर का लोकार्पण भी किया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजेश्री महंत रामसुंदर दास, विशेष अतिथि सभापति  निगम प्रमोद दुबे, शहर कांग्रेस के अध्यक्ष  गिरीश दुबे ने कार्यक्रम को संबोधित किया। प्रमोद दुबे ने अपने उदबोधन में समाज को 200 बोरी सीमेंट,गरीब बच्चियों के विवाह हेतु आर्थिक मदद की घोषणा की। स्वागत उद्बोधन में अध्यक्ष डॉ सुरेश शुक्ला  लगातार अच्छे कार्यक्रम की जानकारी दी एवं सभी सदस्यों के सहयोग की सराहना की, आभार प्रदर्शन  अजय तिवारी द्वारा किया गया। 

इस अवसर पर महिला मंडल की 60,70 सदस्यों के साथ पुरषों की भी अच्छी उपस्थिति थी, विशेष रूप से महेश्वर शुक्ला, उमेश तिवारी, राममूरत  तिवारी,सचिन पांडे, त्रिभुवन तिवारी, राजू भाई, रामहृदय तिवारी भी  उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट