रायपुर

आटो रिक्शा चोरी करने वाला गिरफ्तार
31-Jul-2023 4:46 PM
आटो रिक्शा चोरी करने  वाला गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 31 जुलाई।
मौदहापारा इलाके में गैरेज के सामने से आटो रिक्शा चोरी करने वाले शातिर चोर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके पास से चोरी का आटो जब्त किया।

शेख जफर ने थाना मौदहापारा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह स्वीपर मोहल्ला मौदहापारा में रहता है, और आटो चालक का काम करता है। वह अपनी आटो सीजी 04 एमई 8944 को रोज की तरह तरह बलदेव गैरेज के पास खड़ी किया हुआ था। जिसके बाद वह घर चला गया। जिसे 28जुलाई की वहां पर आकर देखा तो आटो  वहां नही था। जिसे रात में कोई अज्ञात चोर चुरा ले गया। जिस पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ थाना मौदहापारा में धारा 379 भादवि. का अपराध कराया गया। 

पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर आस-पास लगे सीसीटीव्ही कैमरा के फुटेज का अवलोकन कर पतासाजी की गई।  इसी दौरान मुखबीर कीे सूचना विधानसभा निवासी मजहर खान की पतासाजी कर पकड़ा। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा चोरी करना स्वीकार किया। जिस पर मजहर खान को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की आटो सीजी 04 एमई 8944 को जब्त कर कार्रवाई की गई। 
 


अन्य पोस्ट