रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 31 जुलाई। थाना खम्हारडीह क्षेत्रांतर्गत ओमश्री फेस-2 के सुने मकान में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले विनाशक उर्फ मास्टर देवार और विधि के साथ संघर्षरत 2 बालक सहित 3 को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी की नगदी से खरीदे गए दो बाइक को जब्त किया।
प्रताप चंद्र चौरसिया ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह वी.आई.पी स्टेट नारायण कुटी ओमश्री फेस-2 के सामने रहता है। और क्रेशर का व्यवसाय करता है। 23 जुलाई को उसके बड़े भाई ने फोन कर बताया कि वह परिवार सहित बैंगलोर जा रहा है। घर के मेन गेट का चाबी काम करने वाली बाई के पास है। जो दूसरे दिन भाई ने फोन कर बताया कि बाई दोपहर में काम करने के लिए घर गई थी, तो देखी कि घर का दरवाजा खुला हुआ था। खिडक़ी के लोहे का ग्रिल उखड़ा हुआ था। कमरा का सामान बिखरा आलमारी में रखा नगदी जेवर वहां नहीं थे। जिसे कोई अज्ञात चोरी खिडक़ी तोडक़र आलमारी में रखा नगदी लेकर फरार हो गए। जिस पर अज्ञात आरेापी के विरूद्ध थाना खम्हारडीह में धारा 457, 380 का अपराध दर्ज कराया गया।
पुलिस ने आसपास क लोगों से पूछताछ कर पास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरा के फुटेज का अवलोकन पतासाजी की गई। इसी दौरान मुखबीर की सूचना पर खम्हारडीह निवासी विनाशक उर्फ मास्टर देवार जो थाना न्यू राजेन्द्र नगर से पूर्व में भी चोरी के प्रकरणों जेल निरूद्ध रह चुका है। पतासाजी कर पकड़ा। कड़ाई से पूछताछ करने पर विनाशक उर्फ मास्टर देवार द्वारा अपने 2 साथी जो विधि के साथ संघर्षरत बालक है के साथ मिलकर चोरी की उक्त घटना को अंजाम देने के साथ-साथ चोरी के पैसो से 2 नग दोपहिया वाहन क्रय करना बताया गया। जिस पर विधि के साथ संघर्षतरत 2 बालकों की भी पतासाजी कर पकड़ा।
तीनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की नगदी रकम 22,000 रूपये तथा चोरी के पैसो से क्रय किये गये 2 नग दोपहिया वाहन तथा घटना में प्रयुक्त 01 नग दोपहिया वाहन जुमला कीमती लगभग 2,10,000/- रूपये जप्त कर उनके विरूद्ध कार्यवाही किया गया।