रायपुर
रायपुर, 31 जुलाई। परसों बुधवार को छत्तीसगढ़ राज्य संयुक्त पेंशनर फेडरेशन की बैठक जल संसाधन परिसर तेलीबाँधा रोड स्थित कर्मचारी संघ कार्यालय मे दोपहर 1 बजे रखी गई है। इसमें छत्तीसगढ़ शासन द्वारा लगातार पेंशनरों व परिवार पेंशनरों की उपेक्षा कर केन्द्र के समान 9 फीसदी महंगाई राहत के आदेश करने में अनावश्यक विलम्ब को लेकर आंदोलन का निर्णय लिया जाना है। इस बैठक को पेंशनर फेडरेशन के प्रदेश संयोजक वीरेंद्र नामदेव,पेंशनधारी कल्याण संघ के प्रांताध्यक्ष डॉ डी पी मनहर, प्रगतिशील पेंशनर कल्याण संघ के प्रांताध्यक्ष आर पी शर्मा, पेंशनर्स एशोसिशन के प्रांताध्यक्ष यशवंत देवान, पेंशनर्स महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष जे पी मिश्रा सम्बोधित करेंगे। बैठक में मुख्य रूप से 9त्न महंगाई राहत लेने क्या करना चाहिए और विधान सभा चुनाव में कांग्रेस और भाजपा के नए घोषणा पत्र के लिए दिए जाने वाले पेंशनरों के मुद्दों पर भी चर्चा कर निर्णय लिए जायेंगे। यह जानकारी भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश के महामन्त्री अनिल गोल्हानी और जिला रायपुर के अध्यक्ष आर जी बोहरे ने दी है।


