रायपुर
रायपुर, 31 जुलाई। अमृत मिशन योजनांतर्गत डंगनिया जलागार क्षेत्रों में घरेलु नल कनेक्शन एवं टेस्टिंग कमिशनिंग का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। कल 1 अगस्त से सुबह एवं शाम को नियमित जलप्रदाय प्रारंभ किया जा रहा है। इस कमाण्ड एरिया अंतर्गत डंगनिया बस्ती, शांती विहार, डूंगाजी कॉलोनी, कृष्णा नगर, सोनकर पारा, डंगनिया बाजार क्षेत्र, रोहीणीपुरम, सुन्दर नगर, मैत्रीनगर, ओम सोसायटी, भीम नगर, चन्द्रशेखर नगर, अश्वनी नगर, हनुमान नगर, लाखेनगर, बंधवापारा, लोहार चौक एवं खो-खो तालाब क्षेत्र जलापूर्ति होनी है। इन क्षेत्रों में पाईप लाईन बिछाकर घरेलू नल कनेक्शन दिए गए है। यदि किसी हितग्राही किसी कारणवश घरेलु नल कनेक्शन प्राप्त नहीं किये हैँ, तो 7 अगस्त तक जोन क.-05. ईदगाहभाठा पानी टंकी के नीचे कार्यालयीन समय में चितेश यादव, कार्य सहायक, मोबाइल नम्बर 6267643840 से संपर्क कर सकते हैं ।


