रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 31 जुलाई। गोबरानवापारा के पास ग्राम डगनिया के एक मकान में चोरी कारने घुसे दो चोर नगदी, जेवरात चुरा कर भाग रहे थे। बेटे और दामाद ने एक चोर को धर दबोचा। दूसरा जेवर लेकर भागा पकड़ा गया।
नेतराम चंद्राकर ने थाना गोबरा नयापारा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम डगनिया में रहता है तथा खेती किसानी व मछली पालन का काम करता है। 29 जुलाई को भी वह खाना खाकर अपने फार्म हाऊस चला गया था। रात 1.00 उसकी पत्नी ने उसे फोन कर बताया कि घर मे चोर घूस गया है। इसकी सूचना मिलते ही नेतराम घर पहुंचा तो उसके पुत्र बताया कि दो चोर घर में घूसे थे। जो आवाज सुनकर चोर आंगन कि ओर भागने लगे। जिस पर पुत्र एवं दामाद ने एक चोर को पकड़ा। दूसरा चोर फरार हो गया। पूछताछ में चोर ने अपना नाम भारत पटेल बताया। साथ ही अपने साथी जितेन्द्र राव डगनिया के साथ मिलकर चोरी करने के इरादे से घर में घुस कर अलमारी में रखे सोने चांदी के जेवरात, मोबाईल फोन और नगदी की चोरी कर भाग रहे थे। इसी दौरान उसके पुत्र एवं दामाद ने उसे पकड़ लिया। उसका दुसरा साथी जेवरात, नगदी लेकर फरार हो गया। जिस पर आरोपी के खिलाफ थाना गोबरानवापारा में धारा 457, 380, 34 का अपराध दर्ज किया गया।
पुलिस ने आरोपी भारत पटेल से पूछताछ कर उसके निशानदेही पर उसके अन्य साथी जितेन्द्र राव डगनिया पकड़ा। दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की सोने चांदी के जेवरात, मोबाईल फोन एवं नगदी रकम कुल 1,10,000रूपए को जप्त कर कार्रवाई की गई।