रायपुर

भाजपा अजा मोर्चा की राष्ट्रीय बैठक कल ,संतोष, रवि, सतीश भी शामिल होंगे
31-Jul-2023 2:27 PM
भाजपा अजा मोर्चा की राष्ट्रीय बैठक कल ,संतोष, रवि, सतीश भी शामिल होंगे

रायपुर, 31 जुलाई। भाजपा एससी मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की एक बैठक कल मंगलवार को राजधानी में होने जा रही है।  बैठक में देशभर के 80 दिग्गज अजा नेता हिस्सा लेंगे। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक नवीन मार्कण्डेय ने बताया कि बैठक में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, राष्ट्रीय संगठक वी. सतीश,  राष्ट्रीय महामंत्री व मोर्चा प्रभारी सीटी रवि, अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य सहित मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारी, 35 संगठन राज्यों के मोर्चा प्रदेश प्रभारी, सहप्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष शामिल हो रहे हैं। श्री मार्कण्डेय ने कहा कि बैठक में संगठनात्मक विषयों के साथ ही महासंपर्क अभियान की रिपोर्ट पर भी चर्चा होगी। केंद्र सरकार द्वारा शुरू किए गए कल्याणकारी कार्यक्रमों व योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने की योजना पर बैठक में चर्चा होगी, साथ ही छत्तीसगढ़ व राजस्थान में दलितों, विशेषकर दलित महिलाओं पर बढ़ी अत्याचार की घटनाओं को लेकर दोनों प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ जनमत जागृत करने की योजना बनाई जाएगी। मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर्य आज रात 8 बजे राजधानी पहुंचेंगे। सर्वश्री संतोष, रवि और सतीश कल आएंगे।


अन्य पोस्ट