रायपुर

गौरव शर्मा बने भाजयुमो जिला महामंत्री
30-Jul-2023 8:41 PM
गौरव शर्मा बने भाजयुमो जिला महामंत्री

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अभनपुर, 30 जुलाई। भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रविभगत के निर्देशानुसार, भाजपा जिला अध्यक्ष टंकराम वर्मा की सहमति से भाजयुमो जिला रायपुर ग्रामीण के जिला अध्यक्ष फणेन्द्र वर्मा ने नव कार्यकारणी की घोषणा की,  जिसमें अभनपुर क्षेत्र के गौरव शर्मा को जिला महामंत्री का दायित्व दिया गया, साथ ही इस कार्यकारिणी में गोयल भट्ट, कान्हा गोस्वामी, लौटन् गिलहरे, राजा राय,वीरेन्द्र साहु,संदीप बैंस, रोशन सिन्हा, टेकराम साहु, विवेक त्रिपाठी, मलकीत गुलाटी, फिरोज सेन को विशेष जिम्मेदारी दी गई है। 

ज्ञात हो कि शर्मा क्षेत्र के ग्राम पौंता के इलेक्ट्रानिक्स व टेलीकम्नूनीकेशन में इंजीनीयरिंग की पढ़ाई किये हुए शिक्षित सक्रिय युवा सरपंच  के रूप में पहचान हैं एवं 2012 से ग्राम के बूथ स्तर से काम करते हुए अपनी पहचान बनाई हैं साथ हि पार्टी कें विभिन्न दायित्वों को निभाते हुए 2016 में भाजयुमो में जिला कार्यकारणी सदस्य, 2017 से 2019 तक पूर्व मुख्यमंत्री डाँ रमन सिंह के विधानसभा व सासंद संतोष पाण्डे के लोकसभा क्षेत्र राजनांदगांव में रहकर संगठन की विस्तारक के महत्वपूर्ण जिम्मेदारी  निर्वहन कर चुके हैं, अभी वर्तमान में भाजयुमो मंडल अध्यक्ष अभनपुर से चुनावी वर्ष में पदोन्नत् कर भाजयुमो जिला महामंत्री दायित्व संगठन द्वारा दिया गया है

इस अवसर उनके उज्जवल भविष्य के लिए क्षेत्र के वरिष्ठ नेता गण पूर्व कृषि मंत्री चंद्रशेखर साहु, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक बजाज  मंडल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल,. महामंत्री सूरज साहु, भरतबैंस, पूर्व भाजयुमों जिला अध्यक्ष संचित तिवारी, नगर पंचायत अध्यक्ष कुंदन बघेल, उपाध्यक्ष किशन शर्मा, प्रवीण बजाज, उत्पल साहु,चेतना गुप्ता, वरूण राठी,विवेक तिवारी, राजेश साहु, नागेन्द्र वर्मा, रवि वर्मा, रिंकु चंद्राकर,झड़ी पटेल, विजय सिन्हा, ज्ञानप्रकाश चंद्राकर,सागर साहु, प्रेम साहु, गोविंद साहु, खुमान ध्रुव, गोलू वर्मा, भीम यादव, महेन्द्र सेन, भूपेन्द्र साहु,किशोर साहु,बलराम साहु,कुशल यादव, पिंटु यादव, भूपेश विश्वकर्मा,सतीश निषाद,राजा बैंस, मानसिंह ध्रुव सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बधाई संदेश दिया


अन्य पोस्ट