रायपुर

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना लोन मेले का शिविर लगाएगा सिंधी काउंसिल
30-Jul-2023 8:09 PM
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना लोन मेले का शिविर लगाएगा सिंधी काउंसिल

रायपुर, 30 जुलाई। सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ इकाई एवम पूज्य सिंधी पंचायत महावीर नगर के संयुक्त तत्वावधान में प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत लोन मेले का आयोजन किया जा रहा है इस योजना के अंतर्गत आकर्षक ब्याज दरों पर राष्ट्रीकृत बैंको द्वारा लोन दिया जाएगा सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने बताया राष्ट्रीय एवम निजी बैंक इस मुद्रा योजना अभियान में शामिल है रायपुर सांसद सुनील सोनी एवम पूर्व मंत्री विधायक बृजमोहन अग्रवाल द्वारा आज पोस्टर विमोचन कर प्रधानमंत्री मुद्रा योजना अभियान आरंभ किया गया सांसद सुनील सोनी ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य है हर मध्यम वर्गीय अपना व्यवसाय करे और नई ऊंचाई छुए और व्यापार को आगे बढ़ाए विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा प्रधानमंत्री मुद्रा योजना पहली बार बिना गारंटी के लोन उपलब्ध किया जा रहा है दस लाख तक लोन ले सकते है इसका लाभ हर छोटा व्यवसाय उठाए प्रधानमंत्री मुद्रा योजना पर पचास हजार से दस लाख तक आकर्षक ब्याज दर पर लोन बैंक द्वारा  दिया जाएगा। मेला का आयोजन छह अगस्त रविवार दोपहर 12 से 2 बजे तक स्थान संत बाबा आसुदाराम सत्संग भवन अनमोल सुपर बाजार महावीर नगर रायपुर में आयोजित किया जा रहा है तकनीकी एवं बैंकिंग विशेषज्ञ सीए आकाश डोडवानी,कार्यक्रम संयोजक बंटी जुमनानी,प्रभारी सतीश पमनानी, सहप्रभारी किशोर बत्रा अग्रिम पंजीयन के लिए संपर्क कर सकते हैं।


अन्य पोस्ट