रायपुर

शहर से बाइक चोरी कर गांव में बेचने की तैयारी कर रहे चोर गिरफ्तार
30-Jul-2023 8:07 PM
शहर से बाइक चोरी कर गांव में बेचने की तैयारी कर रहे चोर गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 30 जुलाई। पुलिस ने 3 दोपहिया वाहन चोरी करने वाले 4 युवकों को गिरफ्तार किया है। ये लोग इन वाहनों को बेचने की तैयारी में थे।

पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम टिकमदास मानिकपुरी एवं राजेश वर्मा निवासी मंदिर हसौद  बताया। दोनों ने वाहन के संबंध में कोई भी कागजात या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए। पुलिस ने कड़ाई बरती तो उन वाहनों को चोरी का बताया।  साथ ही  अपने अन्य साथी ओमकार शेंद्रे एवं डिगेश्वर चक्रधारी  के साथ मिलकर 1 बाइक तेलीबांधा एवं 2 गोलबाजार क्षेत्र से चोरी करना बताया गया।

पुलिस ने ओमकार शेंद्रे एवं डिगेश्वर चक्रधारी की भी पतासाजी कर पकड़ा। उनसे चोरी की 3 दोपहिया कुल कीमती  1.50 लाख रूपये जप्त किया गया है। डिगेश्वर चक्रधारी से सीजी/04/डीएक्स/6065,  ओमकार शेंद्रे से सीजी/ 04/ एमएल/ 5161, टीकमदास मानिकपुरी एवं राजेश वर्मा से  क्रमांक सीजी/ 04/डीयू/8004 जब्त किया गया ।


अन्य पोस्ट