रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 30 जुलाई। आम आदमी पार्टी राजधानी सहित पूरे प्रदेश में जलभराव से परेशान नागरिकों की समस्याओं को अंगीकार किया है। पार्टी मुख्यालय में पत्रकार वार्ता लेकर पूरे प्रदेश में जलभराव व सुरक्षा व्यवस्था न करने के लिए विरोध प्रदर्शन व विधायकों के निवास का घेराव करने का निर्णय लिया है। प्रमुख प्रवक्ता सूरज उपाध्याय, प्रदेश सचिव उत्तम जायसवाल, जिला सचिव विजय कुमार झा,महिला नेत्री अनुषा जोसेफ ने संयुक्त प्रेस वार्ता में बताया है कि रायगढ़, जशपुर, सरगुजा बस्तर में जलभराव की समस्या होने पर गर्भवती महिलाओं को कांवर में लाने जैसी धटना हो रहीं हैं। आप नेताओं ने बताया कि जल भराव एवं विधायकों की नाकामी तथा प्रदेश में जनप्रतिनिधि जनता की समस्याओं की अपेक्षा कर रहे हैं।इसलिए प्रदेश में 90 विधायकों के निवास का घेराव करने का निर्णय लिया गया है। मंगलवार को संसदीय सचिव एवं पश्चिम विधायक श्री विकास उपाध्याय के निवास का घेराव करने का निर्णय लिया गया है।