रायपुर

जलभराव मामले में निगम के दो इंजीनियर निलंबित
30-Jul-2023 7:09 PM
जलभराव मामले में निगम के दो इंजीनियर निलंबित

रायपुर, 30 जुलाई। बीते दोवदिनों में बारिश से सेजबहार, भाठागांव और साथ लगे इलाकों में जलभराव मामले में निगम के दो अधिकारी निलंबित किए गए हैं। बारिश पूर्व नाले, नालियों की सफाई के साथ साथ बारिश के दौरान लापरवाही बरतने वाले दो अधिकारियों को निगम आयुक्त मयंक चतुर्वेदी ने ने  निलंबित किया है। इनमें सब इंजीनियर अक्षय भारद्वाज और फरहाद फारुखी शामिल हैं।


अन्य पोस्ट