रायपुर
जलभराव मामले में निगम के दो इंजीनियर निलंबित
30-Jul-2023 7:09 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 30 जुलाई। बीते दोवदिनों में बारिश से सेजबहार, भाठागांव और साथ लगे इलाकों में जलभराव मामले में निगम के दो अधिकारी निलंबित किए गए हैं। बारिश पूर्व नाले, नालियों की सफाई के साथ साथ बारिश के दौरान लापरवाही बरतने वाले दो अधिकारियों को निगम आयुक्त मयंक चतुर्वेदी ने ने निलंबित किया है। इनमें सब इंजीनियर अक्षय भारद्वाज और फरहाद फारुखी शामिल हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे