रायपुर
परित्राण पाठ, धम्म परिचर्चा एक को
30-Jul-2023 2:40 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 30 जुलाई। बौद्ध समाज गुढिय़ारी रायपुर ने 1 अगस्त को रात्रि 6 बजे सियान सदन जनता कालोनी गुढिय़ारी मे श्रावण पूर्णिमा के अवसर पर परित्राण पाठ और धम्म परिचर्चा का कार्यक्रम आयोजित किया है। सभी बौद्ध उपासक व बौद्ध उपासिका को सफ़ेद वस्त्र धारण कर इस कार्यक्रम में शामिल होना है। कार्यक्रम के अंत मे प्रसाद के रूप मे खीर पूड़ी वितरण किया जायेगा। बौद्ध समाज के हितेंद्र गढपाल सन्देश गणवीर, दीपक बोरकर राजेश बागड़े, सुम्मना मेश्राम, संजय वैध, एस डी पाटिल, सुरेश मेश्राम, राकेश मेश्राम, चंद्र मनी कांबले, ईस्वर चौरे, यौवन मेश्राम, विजय भिवगड़े, सचिन गजभिये, सचिन सहारे, प्रफुल मेश्राम, मनोज गजभिये, राज ऊके, आदि इस श्रावण पूर्णिमा के कार्यक्रम मे अपनी उपस्थिति देंगे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे