रायपुर
रायपुर, 29 जुलाई। महासमुंद से रायपुर आ रही स्विफ्ट डिजायर कार में शराब लेकर आ रहे तस्कर को गिरफ्तार किया गया है । पुलिस ने उसके पास से कुल 480 पौवा देशी शराब और स्विफ्ट डिजायर सीजी 12 डी 9268 जब्त किया है।
गुरूवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि स्वीफ्ट डिजायर क्रमांक सी जी/12/डी/9268 में एक व्यक्ति महासमुंद की तरफ से भारी मात्रा में शराब लेकर रायपुर आ रही है। इस पर आरंग के महासमुंद तिराहा के पास नाकाबंदी पाईंट लगाया गया। इसी दौरान मुखबीर द्वारा बताए कार को रोका गया। चारपहिया वाहन में 01 व्यक्ति सवार था जिसने पूछताछ में अपना नाम केशव दास वैष्णव( 36) निवासी शास्त्री नगर अकोली रोड आरंग का बताया। कार की तलाशी लेने पर शराब मिली। और उसके पास कार के आरटीओ और शराब परिवहन के पेपर भी नहीं थे।पुलिस ने केशव दास वैष्णव को गिरफ्तार कर लिया उससे कुल 480 पौवा देशी शराब कीमत 60,000/- और तथा शराब तस्करी में प्रयुक्त चारपहिया वाहन स्वीफ्ट डिजायर क्रमांक सी जी/12/डी/9268 कीमत लगभग 4 लाख जब्त कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई। गिरफ्तार आरोपी - केशव दास वैष्णव थाना आरंग।