रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 29 जुलाई। पुलिस द्वारा रायपुर को नशा मुक्त बनाने जन-जागरूकता मुहिम ‘‘हैलो जिंदगी’’ के तहत नशे का काला कारोबार करने वाले पर पुलिस की कार्यवाही की जा रही है।
इसी कड़ी में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की नारकोटिक्स की टीम को सूचना मिली की पण्डरी क्षेत्रांतर्गत दलदल सिवनी स्थित विज्ञात केन्द्र के सामने एक व्यक्ति अपने पास प्रतिबंधित नशीली टैबलेट रखा है। और बिक्री करने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहा था। मुखबीर के बताए हुलिए और स्थान को चिंहांकित कर एण्टी क्राईम एण्ड साईबर की टीम ने घेराबंदी कर पकड़ा । पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम हैदर अली निवासी रायपुर का होना बताया। उसकी तलाशी लेने पर उसके पास प्रतिबंधित नशीली टेबलेट स्पास्मों रखा हुआ था। जिस पर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 400 स्ट्रिप प्रतिबंधित नशीली टेबलेट स्पास्मों लगभग 16,हजार रूपए को जप्त किया।
इधर नेवरा पुलिस ने एक व्यक्ति को थैले में शराब बेचने के लिए ले जाते हुए दुर्गेश यादव उर्फ छोटू को रंगे हाथ पकड़ा है। उसके पास रखे सफेद रंग की कपड़े की थैला से 60 पौवा देशी मसाला शराब को जप्त कर आरोपी के विरुद्ध थाना तिल्दा नेवरा में धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई।