रायपुर

51 टाइगर रिजर्व में से छत्तीसगढ़ के तीन 39, 48 और 50
29-Jul-2023 4:25 PM
51 टाइगर रिजर्व में से छत्तीसगढ़ के तीन   39, 48 और 50

बाघ संरक्षण की एमईई रैंकिंग जारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 29 जुलाई। 
केंद्रीय वन मंत्रालय ने देशभर के 51  टाइगर रिजर्व एमईई रैंकिंग जारी की है। इसके मुताबिक बाघ संरक्षण में बेहतर प्रबंधन के नजरिए से कौन से रिजर्व ने बेहतर काम किया है। इसमें छत्तीसगढ़ के अचानकमार रिजर्व को गुड की श्रेणी में तो उदंती- सीतानदी और इंद्रावती रिजर्व को फेयर श्रेणी में स्थान दिया गया है। देश के कुल 51 टाइगर रिजर्व में से छत्तीसगढ़ का नंबर 39, 48 और 50 है।

इसके साथ ही देश के इन रिजर्व में बाघों की संख्या यानी गणना के मुताबिक छत्तीसगढ़ में बाघ और घटे हैं। बचे बाघ ने अधिकांश वो हैं जो कान्हा, बांधवगढ़ से विचरण कर सीमापार करते हैं।

पिछली बार जब बाघों की संख्या 46 से घट कर 19 रह गई थी तब वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने उन्हें ग़लत बता दिया था। चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन ने कहा था कि ग़लत आँकड़ों के लिये वे डब्लूआईआई के खिलाफ मुक़दमा दर्ज करवाएँगे।
 


अन्य पोस्ट