रायपुर

31 को रिटायर हो रहे पिल्लै और खलको
28-Jul-2023 5:54 PM
31 को रिटायर हो रहे पिल्लै और खलको

रायपुर, 28 जुलाई। देशभर के 24 आईएएस अफसर 31 जुलाई को रिटायर हो रहे हैं। इनमें छत्तीसगढ़ से अमृत खलको भी शामिल हैं। रिटायरमेंट के साथ ही उन्हें संविदा नियुक्ति मिलना भी तय माना जा रहा है। खलको इस समय सचिव राज्यपाल के साथ श्रम विभाग के सचिव एवं आयुक्त भी हैं। खलको को संविदा नियुक्ति के लिए सीएम बघेल लगभग सहमत हैं ।  इसके विधिवत आदेश सोमवार को जारी किए जाने के संकेत हैं । ऐसे में रिटायरमेंट के बाद संविदा नियुक्ति वाले वे ,डॉ. आलोक शुक्ला, डीडी.सिंह के बाद तीसरे अफसर होंगे।

 इसी तरह से 31 जुलाई को ही देशभर के 21 आईपीएस अफसर भी रिटायर होने जा रहे हैं। इनमें छत्तीसगढ़ के डीजी, संजय पिल्ले शामिल हैं।


अन्य पोस्ट