रायपुर

बघेल सरकार खेती किसानी की रीढ़ सहकारिता आंदोलन नष्ट करने का षड्यंत्र कर रही - भाजपा
28-Jul-2023 5:53 PM
बघेल सरकार खेती किसानी की रीढ़ सहकारिता आंदोलन नष्ट करने का षड्यंत्र कर रही - भाजपा

रायपुर, 28 जुलाई। पूर्व विधायक देवजी  पटेल व सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक शशिकांत द्विवेदी ने सरकार पर आरोप लगाया कि सहकारी समितियों में मनमानी  कर कांग्रेस सरकार खेती किसानी की रीढ़ सहकारिता आंदोलन नष्ट करने का षड्यंत्र कर रही है।द्विवेदी ने सहकारी बैंकों एवम् सेवा सहकारी समितियों में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं  सहकारी संस्थाओं  में जानबूझकर  चुनाव नहीं  कराकर अवैधानिक रूप से राजनीतिक व्यक्तियों को प्राधिकृत अधिकारी बना कर जो  भ्रष्टाचार किया जा रहा है, उसकी सघन जांच कर उनके द्वारा लिए जा रहे अनाप-शनाप निर्णय को शून्य घोषित कर पंजीयक से कार्रवाई मांग की  है।

द्विवेदी ने शुक्रवार को कहा कि सहकारी विधान के अनुसार अधिनियम की धारा 49 (8 )एवं धारा 53 (1) के तहत यदि किन्हीं कारणवश बोर्ड का निर्वाचन समयावधि में नहीं किया जा सकता तो सहकारी बैंकों में अधिकतम 01 साल तक  वहीं प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों में अधिकतम 06 माह के लिए रजिस्ट्रार  को प्राधिकृत अधिकारी नियुक्त करने का अधिकार है। लेकिन राजनीतिक व्यक्तियों को बैंकों में प्राधिकृत अधिकारी बनाए 2 से 3 साल हो गए और सोसाइटीयों में 01 साल से ज्यादा हो गए। इस प्रकार  नियमों का उल्लंघन करते हुए किसानों के अधिकारों का हनन किया जा रहा है। श्री द्विवेदी ने मांग की कि इनके द्वारा धड़ल्ले से जो भी  निर्णय लिए जा रहे हैं, उसे शून्य घोषित करने की  कार्रवाई की जाए।इन्हीं सब विषयों को लेकर सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रतिनिधिमंडल के साथ कल पंजीयक सहकारी संस्थाये एवं अपर संचालक कृषि विभाग से चर्चा की गई।

श्री द्विवेदी ने धान उपार्जन केंद्रों में हो रही गड़बड़ियों का जिक्र करते हुए कहा कि विगत वर्षों में धान खरीदी केंद्रों में राइस मिलर्स द्वारा जो पुराने बारदानों की उपार्जन केन्द्रों में आपूर्ति की जाती थी, उस समय कंप्यूटर सॉफ्टवेयर में मानक/अमानक बारदानों का प्रावधान रहने के कारण खराब बारदानों की छँटनी कर दी जाती थी। लेकिन विगत 2 वर्षों से उक्त प्रावधान विलोपित कर दिए जाने से घटिया स्तर के पुराने बारदानों की आपूर्ति राइस मिलर्स द्वारा की जा रही है जिससे सहकारी संस्थाओं को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा  है। चर्चा मेंं

 प्रकोष्ठ के  सह संयोजक कुमार सिंह,  प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल इस दौरान मौजूद रहे।


अन्य पोस्ट