रायपुर

भाठागांव सेजबहार में उतरी एसडीआरएफ ..!
28-Jul-2023 5:51 PM
भाठागांव सेजबहार में उतरी एसडीआरएफ ..!

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 28 जुलाई। रायपुर जिले में रात भर बारिश के बाद कई गांव में बाढ़ की स्थिति है। राजधानी शहर से ही लगे  सेजबाहर, भाठागांव और  आस पास के गांवों में  सडक़ों पर नाव की मदद  ली जा रही है । इलाके  के घर पानी में लगभग डूब गए हैं। स्कूल के मैदान और कमरे भी भरे हुए हैं। इसके चलते एसडीआरएफ  की टीम ग्रामीणों को सुरक्षित जगह ले जा रही है ।  लोगों कि कहना है कि ऐसी स्थिति करीब आठ वर्ष बाद पुन आई है। उस दौरान भी निगम, व जिलाधिकारियों ने आकर देखा था ।और नाले ,नालियो के बहाव को सुधारे की बात कही थी। लेकिन दोबारा बाढ़ आ गई और सुधार नहीं किया गया। बताया गया है कि पास के रपटे की ऊंचाई बढ़ाने से बैक वॉटर बस्ती में भरता है।

 बता दें कि मौसम विभाग ने  अभी और बारिश की संभावना जताई है, कुछ जगहों पर गरज चमक के साथ भारी बारिश की भी चेतावनी दी है। कहा जा रहा है कि रायपुर समेत आसपास के इलाकों में बादल छाए रहेंगे, दिन में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। दक्षिणी ओडिशा के ऊपर निम्न दाब का सिस्टम बना है।

वहीं बीती रात हुई बारिश से स्कूल मैदान डूब गया है, भाटागांव प्राथमिक शाला में पानी भरा है, बच्चों को पानी से होकर कक्षा तक जाना पड़ रहा है, नगर निगम का काम चल रहा है, जिसके चलते स्कूल में बारिश का पानी जमा हो गया है।


अन्य पोस्ट