रायपुर
बस्तर के पूर्व विधायकों की सुरक्षा में कटौती
28-Jul-2023 5:49 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 28 जुलाई। राज्य सरकार ने बस्तर इलाके के पूर्व विधायकों की सुरक्षा में कटौती कर दी है। इससे भयभीत इन पूर्व विधायकों मे राजभवन में गुहार लगाई है। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से मिलकर बस्तर की स्थिति की जानकारी दी और सुरक्षा बढ़ाने सरकार को निर्देशित करने का आग्रह किया । इन विधायकों में डॉ. सुभाऊ कश्यप, लच्छूराम कश्यप, पिंकी ध्रुव,भोजराज नाग ने राज्यपाल से मुलाकात की ।
बीजेपी के इन पूर्व विधायकों ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाया कि बस्तर क्षेत्र के विधायकों ने राज्य सरकार पर जानबूझकर सुरक्षा में कटौती कर दी है।
भोजराज नाग का आरोप - सरकार हमको डराना चाहती है, हम धर्मांतरण के विरुद्ध कार्य कर रहे हैं, इसलिए सरकार को हजम नहीं हो रहा ।'
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे