रायपुर
रायपुर, 28 जुलाई। निगम आयुक्त मयंक चतुर्वेदी ने सभी जोन कमिश्नरों एवं ईई को मोहर्रम पर विशेष व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। 29 जुलाई को रात्रि में राजधानी के विभिन्न मोहल्लों से परंपरा के अनुसार सवारी निकाल अपने-अपने मोहल्लों में भ्रमण कर शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए करबला तालाब पहुंचकर ताजियों के विसर्जन के किए जाएंगे। इमाम बाड़ा पंडरी से प्रारंभ होकर नूरानी चैक, राजातालाब, श्रीशिवम गली पंडरी बस स्टैण्ड होते हुए मरहीमाता चौक मौदहापारा के थाने के बगल से गुजराती स्कूल गली होकर मंजू ममता होटल के पास से एमजी रोड़ होते हुए जवाहर नगर रामसागर पारा मोमिन पारा , एचएमटी चौक, आजाद चौक होते हुए आश्रम तिराहा से करबला तालाब पहुंचकर विसर्जित होते हैं। ताजियों के जुलुस मार्ग तथा करबला तालाब पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था एवं जुलुस के पीछे 1, आजाद चौक के पास 1 एवं करबला तालाब के पास 2 पेयजल टैंकर की व्यवस्था के निर्देश दिए हंै।